सिहुंता (चंबा)। विद्युत उपमंडल सिहुंता के तहत 11 केवी टुंडी फीडर की मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते 31 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक टुंडी फीडर के अंतर्गत आने वाले पाथका, खानोरा, सिम्बलघट्टा, बिन्ना, खदेट, कुंजर और छोंटलु सहित अन्य गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद