चंबा में कांदू के पास भरमौर-पठानकोट एनएच पर गडढे भरने के लिए बिछाई गई मिट्टी।संवाद
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच पर कांदू के पास तारकोल बिछाने के बजाय गड्ढों को मिट्टी से भर दिया गया है। इस कारण वाहन चालकों के लिए आवाजाही करना चुनौती बना हुआ है।
एनएच पर बिछाया तारकोल कई जगह से उखड़ चुका है। एनएच प्रबंधन इन गड्ढों को मिट्टी से भरकर ही काम चला रहा है। वाहन चालकों में रमेश कुमार, आशीष नेहरा, विकास कुमार, अजय शर्मा, नकुल, अश्वनी और विक्रम सिंह ने कहा कि एनएच पर गड्ढे होने से हर समय हादसे का खतरा रहता है। एनएच अथॉरिटी ने तारकोल बिछाने के बजाय मिट्टी से गड्ढों को भर दिया है। लोगों ने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द एनएच की सुध ली जाए। संवाद