चंबा उपायुक्त कार्यालय सभागार में अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति बैठक के दौरान मौजूद विभिन्न विभा
चंबा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के जिले में रिक्त सभी पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।
उन्होंने यह बात जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति (डीएलएमआरसी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने भूमि की उपलब्धता न होने से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति और शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा। कहा कि जिले में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में स्तरोन्नत करने को लेकर विभागीय अधिकारी ने बैठक में अवगत किया कि सभी केंद्रों में आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। बताया कि 100 आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आरओ यूनिट स्थापित कर दिए गए हैं। इसके साथ 25 आंगनबाड़ी केंद्रों में एलइडी टीवी लगाए गए हैं।