फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन इस्तेमाल पर छह दुकानदारों को छह हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने चंबा शहर में प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन बेचने वाले आधा दर्जन दुकानदारों को छह हजार रुपये जुर्माना ठोका है। साथ ही दुकानों में बेचने के लिए रखा पॉलिथीन भी जब्त कर लिया। बोर्ड को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते शनिवार को बोर्ड की टीम ने शहर की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान दुकानों में इस्तेमाल हो रहे पॉलिथीन की जांच की गई। जांच में आधा दर्जन दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन इस्तेमाल हो रहा था। जिसको लेकर बोर्ड अधिकारी ने संबंधित दुकानदारों को फटकार लगाई। साथ ही दुकानदारों को दोबारा पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं करने के आदेश जारी किए। पॉलिथीन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि शहर के बाजार में आधा दर्जन दुकानों में पॉलिथीन पकड़ा गया है। इसके लिए दुकानदारों को छह हजार रुपये जुर्माना भी ठोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें