फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर आसमान से की शहर की निगरानी

Sun, 01 Feb 2026 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के उन सभी स्थानों पर पुलिस ने आसमान से निगरानी रखना शुरू कर दिया है, जहां पर अकसर नशा सहित अन्य प्रकार की अवैध गतिविधियों के संचालन की लोग पुलिस में शिकायतें कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस ने ड्रोन के जरिए मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर आसमान से नजर रखी। इस दौरान शरारती तत्वों सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शहर में होने वाले धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान भी इस तकनीक से गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। चामुंडा माता मंदिर की सीढि़यां, सूही माता मंदिर परिसर, जुलाहकड़ी, शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित अन्य स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की गई। हालांकि, इस दौरान कोई भी गैर कानूनी गतिविधि देखने को नहीं मिली। पुलिस की यह निगरानी आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की यह पहल आने वाले समय में शहर को नशा मुक्त बनाने में काफी कारगर साबित होगी। क्योंकि कई ऐसे ठिकाने हैं, जहां पर युवा बैठकर नशे का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें