फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस ने पकड़ी साढ़े सत्रह क्विंटल जड़ी-बूटी

Mon, 07 Aug 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। पुलिस ने सनवाल से अमृतसर में ट्रक में ले जाई जा रही 17 क्विंटल 65 किलो 500 ग्राम (भूतकेशी) जड़ी-बूटी पकड़ी है। सनवाल-भंजराडू सड़क पर नाके के दौरान पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। जड़ी-बूटी संबंधी दस्तावेज न दिखाने पर आखिरकार पुलिस ने जड़ी-बूटी के मालिक और ट्रक चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। बाहरी मार्किट में इस जड़ी-बूटी की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सनवाल-भंजराडू सड़क पर नाका लगाकर पुलिस रुटीन चेकिंग के दौरान वाहनों की तलाशी ले रही थी। इतने में रविवार सुबह 9:00 बजे के करीब एक ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस ने ट्रक चालक से उसमें लदे सामान के दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन, चालक जड़ी-बूटियों संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ऐसे में पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके भीतर से 17 क्विंटल 65 किलो 500 ग्राम (भूतकेशी) जड़ी-बूटी बरामद हुई। पुलिस ने जड़ी-बूटी मालिक रोशन लाल निवासी चचूल डाकघर सनवाल तहसील चुराह और ट्रक चालक रामलाल गांव कुमारणी डाकघर गनेड़ तहसील चुराह के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। सूत्र खुलासा करते है कि कई बार जड़ी-बूटी का परमिट लेने के बाद परमिट धारक क्षेत्र से सस्ती जड़ी-बूटियों के बजाय महंगी जड़ी-बूटियां यहां से निकाल कर बाहरी मंडियों में बेच कर मोटी कमाई करते हैं। जड़ी-बूटी का इस्तेमाल दवाई (पाउडर) के रूप में भी किया जाता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस अपने स्तर पर जांच करने के बाद जड़ी-बूटी वन विभाग को सौंप देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें