फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस ने चंबा और डलहौजी ने पकड़ी 48 पेटी अवैध शराब

Sun, 21 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पकड़ी गई शराब  को लेकर कार्यवाही करती पुलिस टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा/डलहौजी। चंबा और डलहौजी थाना की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर अवैध शराब की 48 पेटियां पकड़ी हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को चंबा थाना की टीम ने आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ मिलकर मैहला में गुप्त सूचना के आधार पर संजीव कुमार के घर से 10 पेटी अवैध शराब पकड़ी। शराब को बेचने या रखने के लिए उसके पास कोई भी लाइसेंस नहीं था। इसके चलते पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। दूसरे मामले में डलहौजी थाना की टीम ने एलन नाली में साधु राम के कब्जे से 38 पेटी अवैध शराब पकड़ी। इस कार्रवाई के बाद शराब का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही आदर्श आचार संहिता में अवैध शराब के धंधे को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। चुनाव के दौरान मतदाताओं में किसी प्रकार से शराब का लुभावन न दिया जा सके। इसको लेकर भी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। कुछ दिन पहले भी चंबा पुलिस ने विभिन्न इलाकों में जहां अवैध शराब पकड़ी तो वहीं देसी शराब बनाने वाले अवैध भट्टी को भी नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें