फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस बी टीम के खिलाड़ी संयम ने जड़ा शतक

Sun, 28 Jul 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सरोल की टीम ने कीड़ी को सात विकेट से हराया। दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में पुलिस बी की टीम ने खज्जियार को सात विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। पहले मैच में कीड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 133 रन बनाए। इसमें पोलार्ड ने 28 और नीरज ने 26 रन बनाए। सरोल की ओर से सुनील ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरोल की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें आदित्य ने 70 और सनी ने 24 रन बनाए। दूसरे मैच में खज्जियार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। इसमें रवि ने 43 और नितेन ने 38 रन बनाए। पुलिस बी की ओर से मनोज ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस बी की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुलिस बी टीम के खिलाड़ी संयम गिल ने 39 गेंदों में 11 चौकों और सात सात छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ शतक लगाकर 103 रन की पारी खेली। पीयूष ने भी अर्धशतक लगाते हुए 55 रन ठोक डाले। पुलिस बी ने यह मैच सात विकेट से जीतकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें