फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस ने चिट्टा मामले का मास्टर माइंड दबोचा

Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में चिट्टा तस्करी करने वाले मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौहड़ा पुलिस चौकी की टीम को यह सफलता मंगलवार रात को उस समय मिली जब पुलिस उसकी तलाश में गुप्त सूचना के आधार पर सुरंगानी के पास पावर हाऊस मार्ग पर पहुंची। यहां पर उन्हें मास्टर माइंड विशाल खन्ना को पकड़ने में सफलता मिली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विशाल खन्ना को सलाखों के पीछे पहुंचाने को पर्याप्त सबूत जुटा लिए हैं। पुलिस ने पहले चिट्टा के साथ पकड़े गए आरोपियों के खाते में जो पैसे ट्रांसफार्मर किए गए हैं उसकी जानकारी भी जुटा ली गई है। यानी विशाल खन्ना को पकड़ने से पहले पुलिस ने उसके खिलाफ वे तमाम सबूत जुटा लिए हैं जो उसे इस मामले का मुख्य आरोपी साबित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले चंबा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई टीम ने बनीखेत-भलेई राज्य मार्ग पर एनएचपीसी चौहड़ा डैम पर तलाशी के दौरान एक कार में सवार दो लोगों को 11.47 ग्राम चिट्टा के साथ दबोचा था। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया था कि यह चिट्टा की खेप सुरंगानी के विशाल खन्ना की है। उसने ही इसे लाने के लिए पैसे दिए थे। पुलिस ने मौके पर चिट्टा संग धरे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं नशे का कारोबार करने वाले मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश देना शुरू कर दी। पुलिस ने मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए उसके घर पर भी तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं लग पाया। पुलिस को चकमा देकर वह बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था लेकिन मंगलवार को जब उसके ठिकाने का पता लगा तो पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें