फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया व्यक्ति

Thu, 10 Oct 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह के कपाहड़ी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। बुधवार रात को नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम कपाहड़ी के पास गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्ण निवासी बघेईगढ़ पीठ पर थैला लेकर वहां से गुजर रहा था। उसकी नजर पुलिस के वाहन पर पड़ी तो भागने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया। थैले की तलाशी ली तो 487 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नकरोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक पठानिया की अगुवाई में टीम ने की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें