पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही पुलिस ए टीम मुख्यातिथि के साथ
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला गया। इसमें पुलिस ए की टीम ने पुलिस बी को आठ विकेट से हराकर खिताब कब्जाया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने बताया कि फाइनल मैच में पुलिस बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवर में 168 रन बनाए। इसमें पीयूष ने 65 और बलराज ने 33 रन बनाए। प्रशांत ने तीन और रोहित ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस ए की टीम ने 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने आठ विकेट से यह मुकाबला जीता। राहुल ने 64 और सचिन ने पचास रन बनाए। विशाल कुमार ने बताया कि पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कहा कि इस बार करीब साठ से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। कहा कि आगामी वर्ष भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संवाद