फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज में कवियों ने पढ़ीं स्वरचित रचनाएं

Wed, 16 Oct 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में कला सृजन पाठशाला चंबा के संयुक्त तत्वावधान से आचार्य रामचंद्र शुक्ल जयंती पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला सृजन पाठशाला की अध्यक्ष शरत शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सलाहकार भूपेंद्र जसरोटिया, संरक्षक बालकृष्ण पराशर और लेखिका विमला देवी भी उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत मंच संचालक शिवानी और चिंतन ने की।
हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ. संतोष कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रो. प्रशांत रमण रवि, प्रो. शिल्पा शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के लेख और कविताएं प्रस्तुत कीं। शरत शर्मा ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल के जीवन परिचय से अवगत करवाया। कवियों ने महिला की स्थिति, निर्धनता, प्रकृति और कई प्रकार के विषयों पर स्वरचित कविताएं पढीं। भूपेंद्र जसरोटिया की स्वरचित कविता और रैप ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध मुग्ध किया। कला सृजन पाठशाला के संरक्षक बालकृष्ण पराशर ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी सृजनशीलता का लोहा प्रस्तुत किया है अब इसे धार देने के लिए कला सृजन पाठशाला जैसी संस्था आपके द्वार हाजिर हो गई है। मुख्य अतिथि शरत शर्मा ने कहा कि कला सृजन पाठशाला शीघ्र परिषद के साथ मिलकर समय समय पर वर्कशॉप किया करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें