चंबा। राजभाषा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन रंगमहल चंबा में हुआ। जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन न केवल हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा को समर्पित था, बल्कि साहित्यिक चेतना को जागृत करने वाला एक प्रेरणादायक मंच भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से सुप्रसिद्ध और नवोदित कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी की विविधता, सौंदर्य, सामाजिक सरोकारों, देशभक्ति और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सम्मेलन में युवा कवियत्री हर्षिता भावनाओं को शब्द में पिरोती, भूपेंद्र सिंह जसरोटिया, करुण द्रवित, अनिष, सुभाष साहिल, जगजीत आजाद, विमला देव, भावना कुमारी, दिनेश कुमार, हेतुल, ओंकार वर्मा, कृष्णा और प्रमोद ने प्रस्तुति दी।