चंबा के सरस्वती विद्या मंदिर मैहला के खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहने
चंबा। सरस्वती विद्या मंदिर मैहला में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इन खिलाड़ियों ने कांगड़ा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
जिला कांगड़ा के इंदपुर में गत दिनों कांगड़ा, ऊना और चंबा के खिलाड़ियों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर मैहला के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रधानाचार्य आचार्य बीआर शर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। सम्मान समारोह में जितेंद्र पाल मुख्यातिथि थे। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश कश्मीरी, एलआर ठाकुर, मनोज जसरोटिया और विनय विशेष तौर पर मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसएमसी के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने सबका धन्यवाद किया। संवाद