फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेल्फी लेने के साथ खेला तंबोला, नाच-गाकर मनाया करवाचौथ

Sun, 20 Oct 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में करवाचौथ के उपलक्ष्य पर पूजा अर्चना करती सुहागिनें।संवाद
विज्ञापन
डलहौज़ी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी की महिलाओं ने शहर के होटल माउंट व्यू में करवाचौथ का त्योहार मॉडर्न तरीके से मनाया। होटल में महिलाओं के मनोरंजन के लिए करवाचौथ इवेंट्स की भरमार रही। कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाईं गईं।
विज्ञापन

सेल्फीज और फन गेम्स का खूब दौर चला। सज-धज कर पहुंचीं महिलाओं ने नाच-गाकर जश्न मनाया। महिलाओं ने तंबोला का भी आनंद लिया। करवाचौथ इवेंट्स का आयोजन विशेष ओलंपिक भारत की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद वंदना चड्ढा ने किया। करवाचौथ कांटेस्ट, मिसेज करवाचौथ, बेस्ट ज्वेलरी और बेस्ट ड्रेस, बैंगल्स गेम्स आदि का अवार्ड भी दिया गया।
पारंपरिक के साथ आधुनिक रंग में रंगे करवाचौथ इवेंट में मिट्टी के करवों के साथ आधुनिक रूप से सजे हुए करवों का भी इस्तेमाल किया गया। करवाचौथ पर की पूजा की थाली, छननी, चांदी के सिक्के या पीतल के दीयों का नए अंदाज में उपयोग कर त्योहार को खास बना दिया। महिलाओं ने फोटोशूट भी करवाया। इससे पहले महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक पूजन किया। रात को चांद का दीदार करने के बाद पति के आशीर्वाद के साथ व्रत तोड़ा। पूर्व पार्षद वंदना ने बताया कि उनके होटल माउंट में शहर की महिलाओं ने एकत्र होकर करवा चौथ माता का पूजन किया। कई तरह की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इनमें मिसेज करवाचौथ, बेस्ट मेहंदी और तंबोला आकर्षण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें