फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षा मंत्री के दौरे से पहले साइंस लैब की लीपापोती का काम शुरू

Mon, 07 Oct 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। शिक्षा मंत्री के दौरे से पहले खंडहर बनती जा रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका की साइंस लैब के भवन की लीपापोती का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यह भवन सात साल पहले बना है। इसके बाद इसकी देख-रेख नहीं की गई। इस कारण भवन खंडहर में तबदील होता जा रहा है। शिक्षा मंत्री के दौरे के बहाने इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आठ अक्तूबर को तेलका स्कूल के भवन का शिलान्यास करेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
करीब 70 लाख रुपये से बने तेलका साइंस लैब के भवन का उद्घाटन वर्ष 2017 में हुआ था। देखरेख न होने के कारण भवन की आधे से ज्यादा खिड़कियां टूट चुकी हैँ। बारिश होने पर पानी कमरे में घुस जाता है। दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है। सुरेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, दलीप कुमार, संजीव कुमार, कपिल कुमार, मनोज कुमार और रमेश ने कहा कि साइंस लैब का यह भवन बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कई बार स्कूल प्रशासन से भवन की हालत सुधारने की मांग भी की गई, लेकिन फंड न होने की बात कहकर टालमटोल होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें