फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर, स्वच्छता की दे रहे गवाही

Wed, 02 Oct 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में बोरे में भरकर रखा गया कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
चंबा। स्वच्छता पखवाड़े पर भले ही जिले भर में खूब झाड़ू चली हो, लेकिन शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर स्वच्छता की गवाही दे रहे हैं।स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान जिले भर में सफाई को लेकर विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं, लेकिन कूड़े का अंबार किसी को नजर नहीं आया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली गईं, साफ-सफाई रखने के नारे भी खूब लगे, लेकिन जिला मुख्यालय चंबा में ही स्वच्छता के दावों की पोल खुल गई है।
बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े का अधिकारिक तौर पर समापन हो गया है। शहर में इस अभियान का खास असर नहीं दिखा। शहर में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। भले ही प्रशासन ने इन जगह को हॉटस्पॉट बनाया है, मगर यहां तक सफाई अभियान नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान में कूड़े से भरे बोरों के ढेर लगे हैं। हरदासपुरा पार्क के समीप भी कूड़ा बिखरा था। शनि देव मंदिर के पास भी नाले में और मुगला में बीएसएनएल कॉलोनी के समीप भी कूड़ा बिखरा है। करियां पंचायत के तहत जुखराड़ी सड़क मार्ग पर भी गंदगी के ढेर लगे हैं। गौरतलब है कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर परिषद चंबा की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण मुहिम चलाई है। बावजूद इसके नगर परिषद चंबा के तहत आते विभिन्न वार्डाें में कूड़े के ढेर लगे हैं।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अभियान के तहत हॉट स्पॉट क्षेत्रों में अभियान चलाया गया है। जहां अगर सही से अभियान नहीं चला है, इस बारे में नगर परिषद चंबा को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें