फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बस स्टैंड में कंडम टायरों के ढेर बने परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम की वर्कशॉप में लंबे समय से कंडम टायरों के ढेर लगे हैं। इससे बसों की मरम्मत करने में भी दिक्कत हो रही है। चालकों के लिए वाहनों को मोड़ना मुश्किल हो जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि टायरों की वजह से वर्कशॉप की जगह संकरी हो गई है। इससे न केवल काम की रफ्तार धीमी हुई है, बल्कि सुरक्षा का खतरा भी बढ़ गया है। परिवहन निगम को समस्या से कई बार अवगत करवाने के बावजूद यहां से टायर नहीं हटाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि वर्कशॉप में इतने टायर जमा हो गए हैं कि दो बसों के खड़ा करने की जगह रुकी हुई है। कर्मचारियों की मांग है कि जल्द इन कंडम टायरों को नीलाम या उचित ढंग से नष्ट किया जाए। डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि कंडम टायरों को यहां से जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें