फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गोली जीरो प्वाइंट के पास गिरी पिकअप,दो घायल

Sat, 20 Jul 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा- पठानकोट हाइवे पर गंडियार के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। इससे पिकअप हाइवे से नीचे 30 फीट खाई में जा गिरी। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बाथरी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान मोहम्मद सन्नी पुत्र रमजान मोहम्मद गांव निवासी चियुंड और रोहित पुत्र सुरेंद्र कुमार गांव दनेल तहसील सलूणी के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार को हुई है।
जानकारी के अनुसार एक पिकअप में सवार दो लोग पठानकोट से सलूणी की ओर जा रहे थे। गोली से जीरो प्वाइंट पर पहुंचने पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई और खाई में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने एबुंलेस को सूचित किया। लोगों की मदद से घायलों को एबुंलेस तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें उपचार के सीएचसी बाथरी लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। उधर, एएसआई कुलदीप ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें