फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर पिकअप खाई में गिरी, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह। चंबा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर ढाजू नाला के समीप सोमवार देर शाम एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना का समाचार मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत कार्य शुरू किए। जानकारी के अनुसार वाहन में दो लोग सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हुए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क तक पहुंचाया गया और तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेज दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हादसे के सही कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें