फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डोडनी के पास खाई में गिरी पिकअप

Fri, 17 Oct 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के नकरोड़-चांजू मार्ग पर डोडनी के पास छांक से नीचे  गिरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।संवा
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल के तहत आते नकरोड़-चांजू मुख्य मार्ग पर डोडनी के पास एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी पठानकोट से पराली लेकर चांजू की तरफ जा रही थी। जब गाड़ी डोडनी की चढ़ाई चढ़ने लगी तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शी रमेश कुमार, सुनील कुमार, देवी चंद, शक्ति प्रसाद, अमित कुमार और राज कुमार का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और चढ़ाई की अधिकता के कारण यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने मांग की है कि डोडनी के पास सड़क की चढ़ाई कम की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जोगेंद्र सिंह का कहना है कि वर्तमान में वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की जा रही है। जल्द ही इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें