खज्जियार (चंबा)। रात के अंधेरे में जोत मार्ग पर पिकअप चालक को लावारिस गाय को छोड़ना उस समय महंगा पड़ गया, जब स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। पहले तो वह गाय को लेकर आनाकानी करने लगा, लेकिन जब उसके वाहन की जांच की तो उसमें गोबर मिला। इसके बाद उसने गाय को छोड़ने की बात कबूल कर लोगों से माफी मांग ली। हालांकि लोगों ने उस गाय को दोबारा उसके वाहन में चढ़ाकर वापस ले जाने को कहा, जहां से उसे वह लेकर आया था। रात को इसको लेकर हंगामा तो खूब हुआ, लेकिन पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की गई।