चंबा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साड़ल के भवन में दरारें आ चुकी हैं। लिहाजा यहां पर कार्य करना बड़े हादसे को न्योता देने से कम नहीं हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए समय पर भवन के भीतर रखे सामान को भी सामुदायिक भवन में शिफ्ट करने और लोक निर्माण विभाग को भवन का निरीक्षण करने को लेकर अधीनस्थ अधिकारी को सीएमओ चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए। इसके बाद सीएमओ चंबा ने सीविल अस्पताल चुवाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता, पीएचसी मनहुता, हेल्थ वैलनेस सेंटर साड़ल, दादरीयाडा और परसियारा रुपेणा का निरीक्षण किया। सीएमओ ने इस दौरान मरीजों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से विस्तृत बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सीय टीम को मरीज देखभाल व्यवस्था एवं विभिन्न गतिविधियों की पर चर्चा की। उन्होंने निरीक्षण के दौरा समस्त स्टाफ को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर बल दिया।