फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चरस के साथ धरा चुराह का व्यक्ति

Thu, 04 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरस के साथ धरा चुराह का व्यक्ति
विज्ञापन

नैनीखड्ड (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तुन्नुहटटी पुलिस चेक पोस्ट में एचआरटीसी की बस में सवार एक व्यक्ति से पुलिस ने 176 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान नसीम खान निवासी सरदौरा डाकघर भंझराड़ू तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एएसआई राकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम तुन्नुहट्टी में आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान करीब चार बजे चंबा से पठानकोट जा रही निगम की बस को जब जांच के लिए रोका गया और जब पुलिस दल ने बस में बैठे यात्रियों के सामान की गहनता से जांच शुरू की। इतने में बस में बैठा एक व्यक्ति घबरा गया। पुलिस टीम ने शक के आधार में जब उक्त व्यक्ति की गहनता से जांच की तो उससे पुलिस ने 176 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें