चंबा। पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली दवाइयों के साथ दबोचा है। उससे पुलिस ने नशे में इस्तेमाल होने वाले 19 इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। इन इंजेक्शनों को डॉक्टर की पर्ची के बिना केमिस्ट भी नहीं बेच सकते। मंगलवार शाम के समय जब सीटी चौकी की पुलिस टीम एएसआई हंसराज की अगुवाई में धड़ोग के पास गश्त कर रही थी तो उसी दौरान जमीर खान निवासी हरदासपुरा वहां पहुंचा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को नशीली दवाई बरामद हुई। दवाई को जब्त करने के साथ ही पुलिस ने उसे भी अपनी हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी गैस लाल, आरक्षी पंकज और अजय शामिल रहे।