फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। होली-चंबा-पालमपुर रूट की निजी बस में सवार एक व्यक्ति से पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने 252 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चुवाड़ी पुलिस टीम चटूनी जोत मार्ग पर रूटीन चेकिंग पर थी। टीम हर वाहन की जांच कर रही थी। होली-चंबा-पालमपुर रूट की बस पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर बस में सवार सवारियों की तलाशी ली। पुलिस टीम को देखकर बस में सवार बर्फो राम घबरा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी तो 252 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें