फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बालू बाजार में रेहड़ी लगाने की मांगी अनुमति

विज्ञापन
चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को रेहड़ी लगाए जाने को लेकर अनुमती बारे ज्ञापन देता रेहड़ी धार
विज्ञापन
चंबा। बालू बाजार के समीप रेहड़ी न लगाने के बारे में लोक निर्माण विभाग के निर्देशों के बाद रेहड़ी धारक प्रशासन के द्वार पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें बालू बाजार में एक तरफ रेहड़ी लगाने की अनुमति प्रदान की जाए जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सनी कुमार, पिंकी देवी, गौरव कुमार, संजू राम, इजाज, मनु कुमार, कृष्णा देवी, बुद्धि प्रकाश आदि का कहना है कि वे बालू बाजार में काफी समय से रेहड़ियां लगाकर अपनी आजीविका अर्जित कर रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से अब यहां से रेहड़ियां हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में उनके हाथों से अब रोजगार छिनता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि वे अपनी रेहड़ियां सड़क से काफी दूर लगाते हैं। बावजूद इसके उन्हें हटाया जा रहा है। अगर उनकी रेहड़ियां हटाई जाती हैं तो वे अपनी आजीविका कमाने से विमुख हो जाएंगे। उन्होंने उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल से मांग की है कि जल्द उन्हें रेहड़ी लगाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें