फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों को नहीं खाने होंगे धक्के, नप चंबा ऑनलाइन देगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Wed, 06 Dec 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा और निजी अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नगर परिषद ऑनलाइन जारी करेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की इस पहल के बाद सैकड़ों परिवारों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। आवेदक को एक सादे कागज पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन प्रमाण पत्र की एक प्रति 50 रुपये में दी जाएगी।
इससे पहले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों को मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और पंचायत घरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। ऐसे में उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की ऑनलाइन व्यवस्था के चलते लोगों को काफी राहत मिलेगी। नगर परिषद ने मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल से रिकॉर्ड आने के बाद ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। प्रसव के दौरान या बाद में नवजात और महिलाओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए भी विभाग सचेत है। ऐसे में नगर परिषद चंबा ने लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था शुरू की है। मेडिकल कॉलेज चंबा, निजी अस्पताल या घर पर होने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नगर परिषद चंबा ऑनलाइन देगी। इससे पूर्व अभिभावकों को बच्चों के प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और एक निजी अस्पताल का रिकॉर्ड नप चंबा के पास पहुंचने के बाद ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। इसके लिए आवेदक को एक सादे कागज पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना पड़ता है। ऑनलाइन प्रमाण पत्र की एक प्रति 50 रुपये में दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें