फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ताजा दूध से तैयार पनीर, मक्खन और घी खरीद सकेंगे लोग

Sat, 27 Jul 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान लोगों को ताजा दूध से तैयार उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। साथ ही दूध से बनने वाले उत्पादों की जानकारी भी लोग हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश मिल्क फेडरेशन की ओर से पहली बार अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके लिए फेडरेशन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मिंजर मेला समिति ने फेडरेशन को स्टॉल भी आवंटित कर दिए हैं। आठ दिन तक मेला देखने आने वाले लोग दूध से तैयार होने वाले उत्पादों की जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही ताजा दूध से बने उत्पाद पनीर, मक्खन और घी की खरीद भी कर सकेंगे।
गौरतलब है कि फेडरेशन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में बिस्किट और पंजीरी की आपूर्ति भी की जाती है। यह पंजीरी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को दी जाती है। प्रदेश मिल्क फेडरेशन के मार्केटिंग मैनेजर डॉ. संदीप ठाकुर ने बताया कि यह पहला मौका है, जब मिंजर मेले के दौरान प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी के जरिये वे अपने उत्पादों को तैयार करने की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाएंगे। लोग ताजा उत्पादों की खरीद भी कर सकेंगे। एक सप्ताह तक यह प्रदर्शनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें