फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों ने बैरवाली माता का आशीर्वाद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह से अपनी देवी बहन से मिलने चंबा पहुंचीं बैरेवाली माता के दर्शन करने के लिए चामुंडा माता मंदिर में लोग पहुंच रहे हैं। बैरेवाली माता के कारदारों ने उनके पद चिह्नों को लेकर शहर का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर माता का आशीर्वाद लिया। कारदारों ने माता के चिह्न लोगों के घरों में पहुंचाए। इस दौरान लोगों ने माता का अपने घरों में स्वागत कर दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया। बैरेवाली माता हर वर्ष अपनी बहन चामुंडा से मिलने के लिए चंबा आती हैं। दस से 15 दिन दोनों देवी बहनें एक साथ रहती हैं। दिन के समय कारदार बैरेवाली माता के पद चिह्नों को लोगों के दर्शन के लिए ले जाते हैं क्योंकि बैरेवाली माता के दर्शन करने के लिए चंबावासी सालभर इंतजार करते हैं। इन दोनों बहनों के मिलन के अवसर पर चामुंडा माता के मंदिर में जातर मेले का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें