फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो मोहल्ले के लोग गंदला पानी पीने पर मजबूर

Mon, 01 Apr 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोहल्ले के लोग गंदला पानी पीने पर मजबूर
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के तहत आते मोहल्ला चौंतड़ा और खरूड़ा में विभाग की बड़ी लापरवाही
लोग बोले, पुरानी हो चुकी है पेयजल लाइन, मिक्स हो रहा सीवरेज और साफ पानी, परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत मोहल्ला चौंतड़ा और खरूड़ा में लोग सीवरेज युक्त पानी पीने को मजबूर है। इसके चलते लोगाें के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर वार्ड वासियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल से मिला। इस दौरान नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर भी मौजूद रहीं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके मोहल्लों में बिछी पेयजल लाइन से गंदला पानी मिल रहा है। जल शक्ति विभाग की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया कि यह पानी पीने से मोहल्ले के काफी लोग बीमार हो चुके हैं। बीमार हुए लोगों ने अपना इलाज चंबा सहित टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया है। मगर जल शक्ति विभाग की ओर से पेयजल लाइन नई नहीं डाली जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस लाइन को बदला जाए। अगर प्रशासन इस मामले की सुध नहीं लेता है तो वे आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेवार जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें