चंबा जामा मस्जिद में रमजान के महीने में रोजा इफ्तार करवाते सिख समुदाए के लोग।संवाद
चंबा। जिले में रमजान के पवित्र माह में सिख समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे को लेकर अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने जामा मस्जिद चंबा में अपनी तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन करवाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की रोजा इफ्तारी करवाई। सिख समुदाय के भाई कमलदीप सिंह, तनप्रीत सिंह चंबा वालों ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने कहा है कि अव्वल अल्ला नूर पाया कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब उपजेया कौन भले कौन मंदे अर्थात इंसान एक ही है। जब इंसान का जन्म हुआ तो वह इंसान ही था, लोगों ने ही धर्म बनाए हैं। ऐसे में सभी लोगों को एकजुुट होकर रहना चाहिए। कहा कि जिलावासियों का आपसी भाईचारा कायम रहे और बना रहे, इसी भावना के चलते चलते आज गुरुनानक देव के आशीर्वाद से हम यह सब कर पाए और हम सब मुस्लिम समुदाय के लोगो को आने वाली ईद और रमजान काे लेकर शुभ कामनाएं और बधाई देते है। वहीं, अंजुमन इस्लामिया के सदर इसरार अली शाह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करवाने से आपसी भाईचारे की एक मिसाल पूरे देश में बनती है और पूरे मुस्लिम समुदाय की ओर से सिख समुदाय के लोगों का इफ्तार पार्टी देने के लिए आभार जताता हूं।