फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लो वोल्टेज से गडफरी पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान

Sat, 06 Jan 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
फ़िन्डरू से फिंडपार पुल तक जीप योग्य सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवा कर विस्तारीकरवाने की मांग को
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। गडफरी पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग बिजली की लो वोल्टेज से परेशान हैं। रात को कई बार इतनी कम रोशनी होती है कि उन्हें लाइट के साथ मोमबत्ती भी जलानी पड़ती है।
विज्ञापन

गांव में यह समस्या पिछले दो साल से चल रही है। अभी तक बिजली बोर्ड की तरफ से इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीण समस्या के समाधान को लेकर कई बार बोर्ड के अधिकारी को सूचित कर चुके हैं। पंचायत के गोवाड़ा, गुआड़ा, शनियुआ, कचेड़ और उथर गांव में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों में लाल दीन, नर देइ, भूरी सिंह, बहादर, देस राज, लक्की, भूपिंदर, लेख राज, अशोक और कुलदीप कुमार ने बताया कि गुवाड़ा गांव में नया ट्रांसफार्मर रखने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। ट्रांसफार्मर रखने के लिए चौखटा तो तैयार कर दिया गया है, लेकिन वहां ट्रांसफार्मर को नहीं रखा गया है। इसकी वजह से ग्रामीणों को दो साल से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि गांव में चल रही बिजली की समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए। बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर ने बताया कि जल्द ही गांव में बिजली की लो वोल्टेज समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें