चंबा। पेंशनर एसोसिएशन की बैठक डे केयर सेंटर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान लेखराज ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी पेंशनरों ने भाग लिया।
लेखराज ने कहा कि पेंशनरों के बहुत से मुद्दे थे जो कई वर्षो से पूरे नहीं हो रहे थे, इन्हें लेकर विधानसभा सत्र के दौरान पेंशनरों ने हल्ला बोला और विधानसभा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी 14 सूत्रीय मांगों सहित अन्य समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मंत्रियों और विधायकों के काफिलों को भी रोका। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के साथ मुलाकात की और उनकी मांगों को सुना और इसी माह उन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। संवाद