फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं होने पर पेंशनरों ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगें पूरी न होने की स्थिति में सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के राज्य प्रमुख प्रवक्ता पीसी ओबरॉय ने बताया कि पेंशनर दिवस पर पालमपुर में पेंशनरों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पेंशनरों की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। जल्द संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई जाएगी। लेकिन, अभी तक इस दिशा में सरकार ने कोई पहल नहीं की है। इसके चलते पेंशनर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा को झूठा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि पेंशनर सरकार की धरोहर है। इसलिए पेंशनरों की मुख्य मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा लेकिन धरोहर का नाम देकर सरकार पेंशनरों को ठगने का काम कर रही है। कहा कि सरकार अभी तक संयुक्त सलाहकार समिति का गठन नहीं कर पाई है। इसके चलते पेंशनरों की मांगें अभी तक अधूरी पड़ी हैं। पेंशनरों की 16 मांगों में से अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई है जबकि सरकार के मुख्यमंत्री अपने भाषण में कह रहे हैं कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशन धारकों को पांच हजार करोड़ रुपये का लाभ दिया है। यह लाभ कहां दिए, इस बारे में सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पेंशनरों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा पेंशनरों को अपनी मांगें मनवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें