फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घुलेई स्कूल के पवन चुने बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उच्च विद्यालय बिहाली ने एथलेटिक्स में ओवरआल का खिताब अपने नाम किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघेईगढ़ रेसलिंग प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता रहा। इसी के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुहाल मार्चपास्ट में अव्वल रहा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय घुलेई के विद्यार्थी पवन को श्रेष्ठ एथलीट चुना गया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हिमगिरी स्कूल में चल रही तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शाॅल, टोपी भेंट करके सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 46 स्कूलों के 585 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुहाल बनाम हिमगिरी के बीच खेला गया। इसमें कुहाल टीम विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिहाली बनाम घुलेई के बीच खेला गया जिसमें बिहाली की टीम ने जीत हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला घुलेई बनाम अनियुदां के बीच हुआ जिसमें घुलेई टीम विजेता रही। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला कुहाल बनाम भराड़ा के बीच खेला गया। इसमें कुहाल की टीम विजेता रही। खेल प्रभारी मान सिंह ने बताया कि आगामी अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खणी स्कूल में 11 से 13 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें