फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ठंडे फर्श पर बैठ चिकित्सकों की राह ताकतेे रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइव
विज्ञापन

एनपीए बहाल करने की मांग पर चिकित्सकों की पैन डाउन हड़ताल जारी, मरीज हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन: मंगलवार। समय:10:23 बजे। स्थान: मेडिकल कॉलेज चंबा के मेडिसिन विभाग में चिकित्सक की कुर्सी खाली है। पर्ची काउंटर से मरीजों की पर्चियां बनाकर मरीज चिकित्सक के कमरे के बाहर पहुंच रहे हैं। इस दौरान उत्सुुकतावस मरीज सीधे चिकित्सीय परामर्श लेने की चाह लिए चिकित्सक के कमरे में घुसने का प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन कतार में लगे व्यक्ति ने चिकित्सक के अभी न बैठे होने की बात कही।
इसके बाद मरीज वापस लौटकर कतार में लग गया। सुबह से चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए भरमौर, चुराह और सलूणी क्षेत्र से पहुंचे लोग विशेषकर अपने बच्चों संग पहुंचीं महिलाएं काफी देर तक इंतजार करने के बाद आखिरकार थक हार कर ठंडे फर्श पर बैठ गईं। कतारों में लगे लोग चिकित्सक के ड्यूटी पर लौटने के इंतजार में ही हैं। मरीज सरिता देवी, निर्जला देेवी, बानो, करतार सिंह, परमेश ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सीय परामर्श लेने के लिए वे आई हैं, लेकिन सुबह के 10:30 बजने वाले हैं और अभी तक कोई भी चिकित्सक अपनी डयूटी पर नहीं लौटा हैं। कहा कि चिकित्सकों की हड़ताल के कारण कतार में अमूमन 180 मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के अन्य विभागों के बाहर भी मरीज कतार में चिकित्सकों के ड्यूटी पर लौटने का इंतजार ही कर रहे हैं। समय: 10:48 बजे। स्थान: मेडिकल कॉलेज का हट्टी रोग विभाग। शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगी चोटों का उपचार करवाने और जरूरी परामर्श लेने के लिए हट्टी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीज कतार में चिकित्सक की राह ताकते हुए दिख रहे हैं। काफी देर तक चिकित्सक के कक्ष में न आने पर आखिरकार थक हार कर मरीज, तीमारदार सीमेंट के बैंचों पर बैठ कर चिकित्सक की इंतजार करते देखे गए। हट्टी रोग विभाग में सुबह 11:03 बजे चिकित्सक को आता देख मरीज उठकर जल्दी-जल्दी में कतार में खड़े हो गए। चिकित्सक ने भी कमरे में पहुंचते ही सुरक्षा कर्मी को क्रमवार मरीजों को उनके पास भेजने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर चिकित्सक के कमरें में पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। गौर रहे कि एनपीए की मांग को लेकर चिकित्सकों ने दो घंटों हड़ताल की है।
विज्ञापन

इनसेट
हक की लड़ाई लड़ते हुए भी निभा रहे मानवता का धर्म
मेडिकल कॉलेज चंबा में अपनी मांगों को लेकर दो घंटे की पैन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे चिकित्सकों ने सोमवार को दो घंटे अतिरिक्त कार्य किया। सायं छह बजे तक समस्त चिकित्सक अपनी-अपनी ओपीडी में मरीजों का चेकअप कर उन्हें जरूरी परामर्श देते दिखे। इतना ही नहीं, अब बुधवार को चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को तंबाकू समेत विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाले नुकसान को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


उनकी मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। चिकित्सक सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। बताया कि मंगलवार शाम को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की संयुक्त एसोसिएशन की बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएंगी। बताया कि उनकी हड़ताल में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन और केंद्रीय छात्र संगठन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। -माणिक सहगल, असिस्टेंड प्रोफेसर एसोसिएशन चंबा के अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें