बनीखेत/चंबा। जिले में ठंड बढ़ने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
रोजाना 100 से 150 मरीज चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सर्दी-खासी और जुकाम से पीड़ित मरीजों के मामले अधिक हैं। डॉक्टर मरीजों को इन दिनों ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
बारिश और बर्फबारी के बाद जिले में ठंड काफी बढ़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पांच से दस मरीज उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। इनमें विशेषकर छोटे बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पीड़ित इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी के चिकित्सक पुनीत ने बताया कि जिले में ठंड काफी चुकी है। इस कारण मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। इनमें सर्दी, खासी, जुकाम, बुखार के मामले अधिक पाए जा रहे हैं।