होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में बुधवार को दवा विक्रेताओं की दुकानें बंद रहीं। ऑनलाइन दवाइयों की सप्लाई का उन्होंने विरोध किया।
दवा विक्रेताओं में दलीप कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार का कहना है कि लोग ऑनलाइन दवाइयां मंगवाते हैं लेकिन कई बार इसमें नशीली दवाइयां भी रहती हैं। इससे उन्हें बदनामी सहन करनी पड़ती है। विभाग को अंदेशा रहता है कि स्थानीय दुकानदार की प्रतिबंधित दवाइयों को बेच रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। संवाद