फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाथ में पर्ची लेकर सीढि़यों पर डॉक्टर का इंतजार करते रहे मरीज

Tue, 12 Mar 2024 09:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ में पर्ची लेकर सीढि़यों पर डॉक्टर का इंतजार करते रहे मरीज
विज्ञापन

हड़ताल के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में आए मरीजों को झेलनी पड़ीं परेशानियां
ढाई घंटे की हड़ताल के बाद ओपीडी में बैठे डॉक्टर, दूरदराज से सुबह ही पहुंच गए थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुड़था, सिल्ला और लग्गा से कई किलोमीटर की दूरी तय कर मरीज सुबह 9:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। ओपीडी का दरवाजा मरीजों के लिए 12:00 बजे खुला। ओपीडी के अंदर मरीजों की जांच के लिए कोई भी चिकित्सक नहीं था। मरीज हाथ में पर्ची लेकर सीएचसी परिसर के बाहर सीढि़यों पर बैठे रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, नागरिक अस्पताल भरमौर, तीसा, चुवाड़ी और सलूणी में ऐसा ही भी देखने को मिला। सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की काफी भीड़ रही। चिकित्सक 9:30 से 12:00 बजे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहे। जब ओपीडी में 12:00 बजे चिकित्सक बैठे तो चिकित्सक से पहले जांच करवाने के लिए मरीजों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिन लोगों को चिकित्सकों की हड़ताल के बारे में पहले से ही पता था, वे सरकारी अस्पतालों में जाने के बजाय निजी अस्पतालों में बीमारी का इलाज करवाने चले गए। यहां उन्होंने अधिक पैसे देकर अपनी बीमारी का इलाज करवाया। नागरिक अस्पतालों में एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग बीमारी का इलाज करवाने के लिए निर्भर करते हैं। ऐसे में जब इन अस्पतालों में मरीजों को समय पर चिकित्सीय सेवाएं नहीं मिल पाईं तो उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें