फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरीजों ने एंबुलेंस सेवा न मिलने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आपातकालीन समय में मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ न मिलने के आरोप लगे हैं। कल्हेल में ऐसा मामला सामने आया है। पीड़ित पिता मान सिंह ने बताया कि वीरवार मध्यरात्रि उनकी बेटी को अचानक पेट दर्द हुई। परिजनों ने बेटी की बिगड़ती तबीयत देख तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा पर आपातकालीन कॉल की लेकिन उन्हें एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई। 108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि पहले वे चंबा की ओर आ जाएं, उसके बाद ही कॉल करें। उनके लिए तीसा से एंबुलेंस भेजी जाएगी। पीड़िता के पिता ने बताया कि कल्हेल पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए तीसा से एंबुलेंस सेवा व्यावहारिक एवं समयानुकूल नहीं है। रात के समय ऐसी स्थिति में मरीज को इतनी दूर ले जाना अत्यंत कठिन था। समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध न होने के कारण मरीज को निजी वाहन के जरिये चंबा अस्पताल ले जाना पड़ा। यह स्थिति पंचायत कल्हेल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर समस्या को दर्शाती है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा से मांग उठाई है कि भविष्य में किसी भी मरीज को ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ उचित जांच करवा कर निर्देश जारी किए जाएं। सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें