फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 12 को कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे पठानिया

Sat, 09 Dec 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा में 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 दिसंबर को ककीरा में ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के साथ कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण भी करेंगे। विस अध्यक्ष 13 दिसंबर को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत बगोथा में होने वाले ‘एग्री-फैस्ट’ में मुख्य अतिथि होंगे। विस अध्यक्ष 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेट के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर बाद लूहनी से भराणा दा बासा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी करेंगे। पठानिया 15 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के साथ दोपहर बाद दुढाला-समलूना संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे। वह 16 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। शाम को धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें