फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पठानिया ने 32 पोलिंग स्टेशन के पदाधिकारियों से की चर्चा

Mon, 06 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 32 पोलिंग स्टेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और विद्युत आपूर्ति से जुड़ीं विभिन्न परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज, डीएसपी मयंक शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, डीएफओ रजनीश महाजन सहित अन्य अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें