चंबा के चुवाड़ी में चुनावों में हुई जीत के बाद विजेता प्रत्याशीयों के साथ विधानसभा अध्यक्ष कुलद
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी के चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जनता का आभार जताया है।
पठानिया ने कहा कि कांग्रेस समर्थित सात में से पांच नवनियुक्त पार्षदों को विजयी बनाकर नगर पंचायत चुवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों को मिला समर्थन सराहनीय है। यह चुनाव किसी भी पार्टी चिह्न पर न होने के बावजूद भाजपा ने पूरे प्रदेश में अपने प्रत्याशी घोषित किए। उन्हें बुरी तरह हार झेलनी पड़ी। संवाद