फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 72 जेबीटी के नियमितीकरण का रास्ता साफ

Wed, 30 Sep 2026 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत 72 जेबीटी शिक्षकों के नियमितीकरण का रास्ता साफ हो गया है। 30 सितंबर 2026 को दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले इन शिक्षकों को नियमितीकरण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पात्र शिक्षकों की सूची प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पास पहुंच गई है। विभाग सूची के आधार पर शिक्षकों की सेवा अवधि और पात्रता का सत्यापन कर रहा है।
आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमितीकरण के आदेश जारी किए जाएंगे। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों में इससे खुशी है।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा मनोहर लाल ने 72 जेबीटी शिक्षकों के नियमितीकरण की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें