फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इंतजार करती रहीं सवारियां, पौना घंटा देर से पहुंची चंबा-शिमला रूट की बस

Mon, 22 Jul 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पुराना बस अड्डा में ​चंबा-​शिमला बस के इंतजार में खड़ी सवारियां।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पुराने बस स्टैंड सपड़ी में सोमवार सुबह चंबा-शिमला रूट की सुपर फास्ट बस सवारियां लेने के लिए पौना घंटा देरी से पहुंची। इस कारण सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों का आरोप है कि बार-बार बस अड्डे के लैंडलाइन पर फोन करने पर भी किसी ने फोन नहीं उठाया। आरएम से संपर्क साधने के बाद उन्होंने बस में तकनीकी खराबी के चलते स्टार्ट न होने की बात कही। साथ ही रूट पर दूसरी बस को सवारियां लेने के लिए भेजने की बात कही। पौना घंटा देरी से पुराना बस स्टैंड सपड़ी से चंबा-शिमला रूट की सुपर फास्ट बस चलने से सवारियां प्रबंधन की लचर सेवाओं को कोसती नजर आईं। सवारियों ने प्रबंधन को इस प्रकार की लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
सरिता देवी, कौशल्या देवी, आरती देवी, राकेश कुमार, संजीव कुमार, योगराज, प्रकाश चंद और दलीप कुमार ने बताया कि निगम प्रबंधन ने सुबह 7:00 बजे तक स्थानीय और लंबी दूरी की बसों को पुराने बस स्टैंड तक चलाने के निर्देश दिए हैं। रोजाना की तरह पुराने बस स्टैंड में चंबा-शिमला रूट की बस का सवारियां इंतजार करती रहीं। निर्धारित समय पर सुबह 6:40 बजे बस सवारियां लेने नहीं पहुंची। पुराने बस स्टैंड से सवारियों को लेकर बस न्यू बस स्टैंड में सवारियां बैठाकर सुबह 7:00 बजे निर्धारित रूट पर रवाना होती है, लेकिन सोमवार को 7:28 बजे तक बस पुराने अड्डे में नहीं पहुंची। निगम के अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने तकनीकी खराबी की वजह से बस न आने की बात कही। सवारियों ने लंबे रूटों पर खटारा बसें न चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


आरएम शुगल सिंह ने बताया कि सोमवार को चंबा-शिमला रूट की बस में तकनीकी खराबी पेश आने से बस समयानुसार अपने रूट पर रवाना नहीं हो पाई। सवारियों की सुविधा के लिए दूसरी बस को रूट पर भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें