फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुगति में विधायक निधि से बनेगी पार्किंग

Sat, 15 Apr 2023 08:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। विधायक निधि बहाल होने के उपरांत भरमौर के विधायक ने अपनी पहली निधि से कार्तिक स्वामी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग बनाने के लिए तीन लाख रुपये दिए हैं। कुगति पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुगति के पास पार्किंग को बनाया जाएगा। पार्किंग को खेल मैदान के रूप में भी इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसके अलावा बाहर से आने वाले सैलानी पार्किंग में अपने टेंट लगाकर रातें गुजार सकेंगे। बैसाखी पर्व के दौरान हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपनी गाड़ियों में कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के लिए कुगति पहुंचते हैं। यहां पर उन्हें अपनी गाड़ियों को पार्क करने में काफी परेशानी होती है। इसी समस्या का निदान करने के लिए उन्होंने पंचायत को तीन लाख रुपये विधायक निधि से देकर पार्किंग बनवाने की बात कही है। पार्किंग को इस प्रकार से बनाया जाएगा जिससे कुगति स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी इसे खेल मैदान के रूप में भी इस्तेमाल कर सकें। विधायक डॉक्टर जनकराज ने कहा कि निर्माण कार्य में यदि अधिक पैसे खर्च होंगे तो और राशि भी मुहैया करवाई जाएगी। कुगति के लोगों से मुलाकात करते हुए उन्होंने यह भी आग्रह किया कि वे अपने पुरानी शैली से बने घरों में दो कमरों का होम स्टे अवश्य बनवाएं। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी या श्रद्धालु वहां रुक सकते हैं। इससे उनकी आय के साधन बढ़ेंगे और बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस दिशा में कदम बढ़ाने वाले लोगों को उनकी तरफ से जो भी मदद चाहिए होगी उसके लिए वह सदैव तैयार रहेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका मौके पर निदान भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें