फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पैरामाउंट स्कूल की टीम ने जीता कबड्डी का खिताब

Sun, 11 Aug 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांदल में चल रही सलूणी जोन की खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी प्रतियोगिता में हिमपुष्प स्कूल ने बिहाली को हराया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टिकरू ने पुखरी, तीसरे मैच में बंजवाड़ ने मुंडाह, भलेई ने गढेतरा को हराया। इसके अलावा सुरंगाणी ने सलूणी को शिकस्त दी। कबड्डी के खिताब पर पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार की टीम ने कब्जा किया। बंजवाड़ स्कूल की टीम रनरअप रही। यह कियाणी स्कूल में चल रही खंड स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबाल में भंडार की टीम ने बलेरा को 2-0 से शिकस्त दी। बैडमिंटन में चकलू की टीम ने प्राहनवी की टीम को हराया। खो-खो में सिढ़कुंड ने संधी को हराया। दूसरे मैच में बलेरा ने हलुंडा को शिकस्त दी। सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा। पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें