चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को एक मैच खेला गया। इस मैच में पंजोह इलेवन ने स्टार इलेवन को 25 रन से हराया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में पंजोह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 132 रन बनाए। इसमें हर्षित ने 34 और विकास ने 32 रन की पारी खेली। स्टार इलेवन की ओर से अजू ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की टीम 107 रन ही बना सकी। पंजोह की ओर से रिंकू ने चार विकेट चटकाए। इस जीत के साथ पंजोह की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया।