फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घाटी के बाहर शिविर कार्यालय खोलेगा पंगवाल एकता मंच

Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पंगवाल एकता मंच घाटी के बाहर शिविर कार्यालय खोलेगा। इसके अनुसार कुल्लू, चंबा, धर्मशाला, शिमला और दिल्ली में एक-एक शिविर कार्यालय खोले जाएंगे। शिविर कार्यालयों में एक शिविर संयोजक और एक सचिव की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा पदाधिकारियों का मनोनयन अलग से किया जाएगा। शुक्रवार को पंगवाल जनजाति समुदाय की सर्वोच्च संस्था पंगवाल एकता मंच पांगी की बैठक पुस्तकालय सम्मेलन कक्ष किलाड़ में मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लंबे समय से रिक्त पड़े महासचिव का पद भर दिया है। महासचिव पद पर लुज निवासी अजीत राणा को सदन द्वारा ध्वनिमत से नया महासचिव नियुक्त किया है। पंगवाल एकता मंच पांगी की बैठक में चैहणी दर्रा सुरंग परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा पांगी और पंगवाल के कल्याण से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई और सरकार व स्थानीय प्रशासन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें